सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झूठी FIR होने पर क्या करें ?


झूठी FIR होने पर क्या करें ?
 

    कानून लोगों की भलाई के लिए बनाए गए हैं, ताकि लोग देश में शांति से जीवन यापन कर सकें, कोई उन्हें बेवजह परेशान ना करे... कानून के भय से लोग अपने दायरे में रहेंगे तो अव्यवस्था नही फैल पाएगी... कानून की पालना के लिए देश में एक पूरा सिस्टम बना हुआ है... सरकार से लेकर कोर्ट तक और कोर्ट से लेकर पुलिस तक... ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो... लेकिन कभी कभी लोग दुर्भावना से किसी के ऊपर कोई झूठा परिवाद यानी केस दर्ज करवा देते हैं... पुलिस और केस दर्ज करवाने वाले को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जिसके ऊपर केस दर्ज होता है, उसकी पूरी जिंदगी खराब होने की संभावना होती है... केस में उलझने के बाद व्यक्ति ना काम कर पाता है और ना ही अपने घर को संभाल पाता है... इस तरह के झूठे परिवाद या केस से निपटारा पाने के लिए भी व्यवस्था की गई है... लेकिन हम जानकारी के अभाव में परेशान होते रहते हैं... झूठे केस या परिवाद या मुकदमे को किस तरह रद्द करवाया जा सकता है... आज उसी पर ये लेख है...

झूठी एफआईआर या मुकदमा 

    पिछले लेख में बताया था कि क्राइम यानी अपराध दो तरह के होते हैं Cognizable offence और Non Cognizable offence अगर कोई आपके ऊपर Cognizable offence के  आपके ऊपर FIR करवा देता है तो पुलिस बिना वारंट के भी आपको गिरफ्तार कर सकती है... जैसे हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, अपहरण आदि में...!
और Non Cognizable offence यानी सामान्य मामलों में पुलिस बिना वारंट के आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती... इसमें आपके खिलाफ कोर्ट से वारंट लेकर आना पड़ता है...!
अगर आपके ऊपर झूठी FIR हो जाती है तो आप अग्रिम जमानत ले सकते हैं या गिरफ्तार होने के बाद आप जमानत यानी बेल सकते हैं...! 



झूठी FIR में अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए CrPC की धारा 482 के तहत आपको कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी होती है... इसके बाद अपने पक्ष में सबूत लाने होंगे, जैसे कोई ऑडियो, वीडियो, फोटोग्राफ, कोई कागजात या फिर कोई गवाह... जिसे दिलवाने में न्यायालय यानी कोर्ट आपकी मदद करेगा...! 


कोर्ट में सुनवाई में आप निर्दोष साबित हो जाते हैं तो आपके खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर रद्द हो जाती है और आपके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती... यहां ये बात भी नोट करनी चाहिए कि... जब तक आपकी सुनवाई कोर्ट में हो रही है तब तक आपको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती... अगर पहले से गिरफ्तार नहीं किया गया है तो...!
आपके खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर जब झूठी साबित हो जाती है तो, दर्ज करवाने वाले के खिलाफ IPC के सेक्शन 500 और 211 के तहत कोर्ट उसको सजा या जुर्माना लगाया जाएगा... इस मामले में आप मानहानि का  केस कर सकते हैं या फिर अपनी मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानी के एवज में हर्जाने की मांग कर सकते हैं... 

झूठी एफआईआर रद्द करने के मामले में कोर्ट द्वारा दिए गए पूर्व मामलों में निर्णय और उसके दिशा निर्देश भी आपको ज्ञात होने चाहिए...

1993 में भजनलाल वर्सेज स्टेट ऑफ हरियाणा और 2017 में परवल भाई अहीर वर्सेज स्टेट ऑफ गुजरात के मामलों में ये निर्देश दिए गए हैं...

  • जब दोनों पार्टी समझोता कर ले तो परिवाद खत्म 
  • जब सिविल मैटर का मामला हो तो भी परिवाद खत्म समझा जाता है.
यहां ये भी महत्वपूर्ण है कि अगर किसी परिवाद यानी मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी गई है तो दोबारा फिर कोई एफआईआर नहीं होगी...!



आपको हमारा ये ब्लॉग कैसा लगा... कमेंट करके जरूर बताइए...
       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पॉवर ऑफ अटॉर्नी

 पॉवर ऑफ अटॉर्नी       कई बार हमें कुछ कामों की जरूरत पड़ती है और हम उन्हें कर पाने में सक्षम नहीं होते या अपना काम छोड़कर वह काम करना नहीं चाहते... या हम बीमार होते हैं और हमारे काम रुक जाते हैं तो... ऐसी स्थिति में हम अपने आप को असहाय महसूस करते हैं... ऐसा ही मामलों में काम आती है पावर ऑफ अटॉर्नी...  पावर ऑफ अटॉर्नी होती क्या है...? पावर ऑफ अटॉर्नी एक्ट 1882 के अनुसार एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को अपना लीगल प्रतिनिधि नियुक्त करता है...!  जो घोषित करता है वो प्रिंसिपल कहलाता है और जो जिसको घोषित किया जाता है उसे एजेंट कहा जाता है...! एजेंट प्रिंसिपल के स्थान पर ज्यूडिशियल, फाइनेंशियल और अन्य फैसले ले सकता है... प्रिंसिपल के स्थान पर कोई डीड आदि साइन कर सकता है... ये सब कानूनन वैध होते हैं...! एजेंट पावर ऑफ अटॉर्नी के दायरे से बाहर नहीं जा सकता, यानी किसी मामले में मनमानी नहीं कर सकता... अगर एजेंट की वजह से प्रिंसिपल को कोई नुकसान हो जाता है तो उसकी भरपाई एजेंट ही करेगा, ये भी प्रावधान है...!  पावर ऑफ अटॉर्नी कैसे...

दीवानी मुकदमा या सिविल केस कैसे किया जाता है...?

दीवानी मुकदमा या सिविल केस कैसे किया जाता है...?        काम करने के अपने अपने तरीके होते हैं, किसी भी काम को अगर ठीक तरीके से किया जाए तो, उस काम के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है, अगर ठीक प्रोसीजर से कोई काम किया जाए तो आधी समस्याएं तो वैसे ही सुलझ जातीं है...! कोर्ट के मामलों में काम अपनी एक प्रक्रिया से होता है... प्रक्रिया पर ही निर्भर है कि बात किस स्तर तक जा सकती है, प्रक्रिया अगर ठीक है तो आप बिना समस्याओं का सामना किए... अपनी मंजिल पा सकते हैं...!  आज हम सिविल केस यानी दीवानी मुकदमा दायर कैसे किया जाए, उसके विषय में जानेंगे...! Civil Case या दीवानी मुकदमा   ऐसी स्थिति में किया जाता है, जब हमारा उद्देश्य अपना अधिकार प्राप्त करने का हो, ऐसे मामलों में जेल नहीं होती... इनमें तलाकशुदा महिला को अपना गुजारा भत्ता प्राप्त करना हो, किसी पर मानहानि का मुकदमा करके हर्जाना लेना हो... आदि मामले आते हैं, इनका उद्देश्य जेल भिजवाना नहीं होता...  Civil Case या दीवानी मामलों में सबसे महत्वपूर्ण है, कोर्ट का प्रोसीजर फॉलो करना... प्रोसीजर का पाल...

उम्र कैद की सजा वास्तव में कितने साल की होती है...?

उम्र कैद की सजा वास्तव में कितने साल की होती है...?    जब कोई भ्रांति फैल जाती है तो वो बड़े व्यापक स्तर पर फैलती है... उसका जनमानस पर बहुत गहरा असर पड़ता है... गलत और तथ्यहीन बात बहुत जल्द फैल जाती है, ऐसे बातें लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है... फिर चाहे लाख कोशिश क्यों ना कर लीजिए... लोग गलत को ही सच मानेंगे...! ऐसी ही भ्रांति भारत में उम्रकैद की सजा को लेकर फैली हुई है... आम धारणा है कि उम्रकैद की सजा 14 साल ही होती है... जबकि ऐसा नहीं है..! मारू राम वर्सेज भारत सरकार के केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों के वकीलों की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उम्रकैद का मतलब मुजरिम को पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी... संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि उम्रकैद की सजा 14 साल है... उम्रकैद का मतलब जीवन भर जेल में ही रहना होगा... मारूराम और उसके साथी 1981 से हत्या के मामले में जेल में बंद हैं, और उनके वकीलों ने उनकी जेल में बिताई गई 14 वर्ष की अवधि के बाद उनको रिहा करने के लिए एक याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया...! IPC के सेक्शन 45 में ये उल्लेख किया ...